बसना : बुरी नीयत से अकेली महिला से छेड़खानी, जेल गया

महासमुंद जिले के बसना  पुलिस ने  डूमरपाली गाँव में महिला से छेड़खानी के  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

0 182
Wp Channel Join Now

बसना | महासमुंद जिले के बसना  पुलिस ने  डूमरपाली गाँव में महिला से छेड़खानी के  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  ग्राम डूमरपाली निवासी 22 साल का श्यामसुंदर  डडसेना नामक युवक गाँव की महिलाओं को अक्सर बुरी नीयत से देखता और छेड़खानी करता रहता था |

गाँव में अकेली रहने वाली एक महिला जो उसके उम्र से दुगुनी होगी से छेड़खानी करने लगा और बुरी नीयत से उसकी साडी खींचने लगा|

महिला ने इसका विरोध किया और बाद में इसकी शिकायत बसना थाने में आकर दर्ज कराई | पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ धारा 354, 452 तथा 323 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया | आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.