छत्तीसगढ़ की एक बेटी भी 14 महिलाओं से शादी करने वाले शख्स का शिकार
14 महिलाओं को धोखा देकर शादी करने और ठगने के आरोपी ओडिशा के रमेश चन्द्र स्वैन ने छत्तीसगढ़ की एक बेटी से भी शादी की थी | धोखा खाने वालों में शामिल छत्तीसगढ़ की यह बेटी पेशे से सीए है| ओडिशा के इस शख्स से धोखा खाने वालों में 3 और महिलाओं के सामने आने के बाद अब इनकी संख्या 17 पहुँच गई है |
भुवनेश्वर| 14 महिलाओं को धोखा देकर शादी करने और ठगने के आरोपी ओडिशा के रमेश चन्द्र स्वैन ने छत्तीसगढ़ की एक बेटी से भी शादी की थी | धोखा खाने वालों में शामिल छत्तीसगढ़ की यह बेटी पेशे से सीए है| ओडिशा के इस शख्स से धोखा खाने वालों में 3 और महिलाओं के सामने आने के बाद अब इनकी संख्या 17 पहुँच गई है |
रमेश चंद्र स्वैन उर्फ़ डॉ. बिभु प्रकाश स्वैन उर्फ़ डॉ. रमानी रंजन स्वैन जैसे नामों से शादी करने वाले केंद्रपाड़ा जिले के निवासी इस शख्स की पत्नियों में से 4 ओडिशा में, 3 दिल्ली में, 3 असम में , 2-2 मध्य प्रदेश और पंजाब में और 1-1 छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रहती हैं| आरोपी मध्यम आयु वर्ग की शिक्षित और संपन्न महिलाओं को धोखा देकर शादी करता था|
लिस ने बताया कि एक डॉक्टर की फर्जी पहचान बनाकर रमेश चंद्र स्वैन नामक ये शख्स महिलाओं से संपर्क करता था| इसने छत्तीसगढ़ की एक चार्टर्ड अकाउंट, असम की एक डॉक्टर और ओडिशा की एक उच्च शिक्षित महिला से भी धोखे से शादी की थी|
इसे भी पढ़ें :
ओडिशा: धोखा देकर 14 महिलाओं से शादी, फिर ठगी, गिरफ्तार
रमेश चंद्र स्वैन 5 बच्चों का पिता है | वह अधेड़ उम्र की अविवाहित महिलाओं को निशान बनाता था| उसने पहली शादी 1982 में की और दूसरी शादी 2002 में की।
स्वैन को केरल पुलिस ने 2006 में 13 बैंकों से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने का वादा करके कई छात्रों को धोखा देने के बाद उसे हैदराबाद पुलिस की एक टास्क फोर्स ने भी गिरफ्तार किया था। उसने हैदराबाद के एक नर्सिंग होम के मालिक समेत छात्रों से करीब 2 करोड़ रुपये वसूल किए थे।