भारत में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार जारी , 439 मौतें

भारत में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार बना  हुआ है | वहीं ओमिक्रॉन अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है। कई महानगरों में इसका असर बढ़ता जा रहा है।

0 95

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार बना  हुआ है | वहीं ओमिक्रॉन अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच गया है। कई महानगरों में इसका असर बढ़ता जा रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 306,064 नए केस मिले और 439 मरीजों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में 2,43,495 मरीज रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3,68,04,145 हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.07% है।

- Advertisement -

देश में  सक्रिय मामलों  में 73,840 की बढ़ोतरी हुई, जिससे इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई। सक्रिय मामलों की दर 5.69% है। फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 20.75% है। वहीं, साप्ताहिक  पॉजिटिविटी रेट 17.03% है।

देश में  अब तक 162.26 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 162.73 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक मुहैया कराई जा चुकी है। इनके पास अभी भी 13.83 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल होना बाकी है।

इधर  जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 35.09 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 55.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 9.79 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.