मनेन्द्रगढ़ का तस्कर ओडिशा से गांजा लाते सरायपाली में गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ का एक तस्कर ओडिशा से  महासमुंद  के रास्ते गांजा लाते सरायपाली में गिरफ्तार किया गया | बरामद 60 किलो गांजा की कीमत 12 लाख आंकी गई है |

0 984

- Advertisement -

सरायपाली| मनेन्द्रगढ़ का एक तस्कर ओडिशा से  महासमुंद  के रास्ते गांजा लाते सरायपाली में गिरफ्तार किया गया | बरामद 60 किलो गांजा की कीमत 12 लाख आंकी गई है |

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को   सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक छोटी वाहन में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मनेन्द्रगढ, कोरिया की ओर जाना वाला है।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी|

इसी दौरान  तभी ओडिशा के सोहेला, बरगढ़ की तरफ से सफेद रंग की फोर्ड कार जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ क्रमांक JH 01 CE 3494 महासमुन्द की ओर आ रही थी।

- Advertisement -

मुखबिर सूचना अनुसार फोर्ड कार सरायपाली के पास पहुचा जिसे पटेल चैक भंवरपुर रोड के पास घेराबंदी कर रोका गया। ड्राईविंग सीट  बैठा व्यक्ति जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम  राशीद खान पिता हुमांयू खान   सा. वार्ड नं. 15 मनेन्द्रगढ, कोरिया का होना बताये।

गांजा तस्करी: ओडिशा से दाखिल ट्रक से 1 करोड़ 40 लाख का गांजा बरामद

ओडिशा आने का कारण व कार में क्या है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह  हुआ |  वाहन की तलाशी में  कार की पीछे डिक्की खोल कर चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 60 पैकेटों में 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा को वाहन सहित जब्त  किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और मनेन्द्रगढ, कोरिया ले जाना बताया।

deshdigital के लिए किशोर रथ

Leave A Reply

Your email address will not be published.