कोचिया का धान खपाने की कोशिश , पिकअप-ट्रैक्टर समेत 194 बोरा धान जब्त

कोचिया का धान बेचने की कोशिश करते  दो किसान से पिकअप-ट्रैक्टर समेत 194 बोरा धान जब्त किया गया है | घटना सरगुजा  के उदयपुर ब्लाक के एक धान खरीदी केंद्र की है |

0 83

- Advertisement -

उदयपुर|  कोचिया का धान बेचने की कोशिश करते  दो किसान से पिकअप-ट्रैक्टर समेत 194 बोरा धान जब्त किया गया है | घटना सरगुजा  के उदयपुर ब्लाक के एक धान खरीदी केंद्र की है |

सरगुजा जिले   विकास खण्ड उदयपुर के धान खरीदी केंद्र केदमा में  किसान मोहना पिता फागु  और प्रबोध पिता नन्दन, निवासी ग्राम भकुरमा को एक कोचिया का  धान बेचने की कोशिश करते पकड़ा गया |

सूचना पर प्रशासनिक अमले की टीम  मौके पर पहुंची थी |

मौके पर  प्रशासनिक अमले के  शिवनारायण राठिया नायब तहसीलदार उदयपुर, सतपाल कंवर फ़ूड इंसपेक्टर, आरआई राम सुदिन साहू ,अभय खलखो केदमा पटवारी मौजूद थे |

दोनों किसानों से पूछताछ में  सही जवाब नहीं मिलने एवं दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रैक्टर cg 15 df 7685, पिकअप cg 15 cu 9063 में लदे 194 बोरा धान को जब्त किया गया।

- Advertisement -

जब्त धान व दोनों वाहन को राजस्व अमला द्वारा पुलिस के हवाले किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि भकुरमा  निवासी कोचिया अजीत एक्का  का धान है|   पिकअप एवं ट्रैक्टर भी  उसी के हैं । बहरहाल  प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से धान  कोचिया एवं अवैध विक्रय करने वालों में हड़कंप है।

देखें VIDEO:

बता दे छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी जारी है | छत्तीसगढ़  की सीमा से लगे राज्यों एमपी, ओडिशा ,झारखंड के धान , खरीदी केन्द्रों में खपाने के कई मामले सामने आ चुके हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.