बहू ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी,गिरफ्तार

कहासुनी के बाद बहू ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है |

0 112
Wp Channel Join Now

रांची, 15 जनवरी| कहासुनी के बाद बहू ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है |

पुलिस के मुताबिक सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना इलाके में शनिवार सुबह ऐतवारी देवी नामक महिला का अपनी  80 बरस की सास सुघनी देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई |

पढ़ें :एक युवक से दो बहनों का प्रेम, तीसरे के शक में हत्या कर दी

इस दौरान आप खो चुकी बहू ऐतवारी देवी ने चाकू से अपनी सास का गला रेत दिया जिस उसकी मौके पर मौत हो गई | इस घटना के बाद वह घर से फरार हो गई |

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची  और  मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी |

घटना के कुछ घंटों के भीतर ही  पुलिस  टीम ने फरार महिला  को पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर  हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.