अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बनी

शादी के 3 साल बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी। शुक्रवार देर रात  इंस्टाग्राम में उन्होंने यह सूचना दी।नवजात बेटी है या बेटा इसकी जानकारी नहीं दी गई है |

0 117
Wp Channel Join Now

शादी के 3 साल बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी। शुक्रवार देर रात  इंस्टाग्राम में उन्होंने यह सूचना दी।नवजात बेटी है या बेटा इसकी जानकारी नहीं दी गई है |

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे| शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई | शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं|

देशी गर्ल अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया।   ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सोशल मीडिया में इस जोड़े को बधाई देता सन्देश भरा पड़ा है | इस पोस्ट को लाखों  लोग लाइक कर चुके हैं उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी  उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, “बधाई।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.