गर्मी में आपका हेल्थ और फिटनेस

गर्मी के मौसम में अपने हेल्थ और फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।

0 94

- Advertisement -

गर्मी के मौसम में अपने हेल्थ और फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है। गर्मी अपने साथ अनेकों बीमारियां लेकर आती है और ऐसे में अस्वस्थ होने में देर नहीं लगती है। साथ ही पाचनतंत्र की कमजोरी बीमारियों का कारण बनता है।

-डॉ सुष्मिता खनूजा

गर्मी का मौसम आते ही हमारी दैनिक दिनचर्या में अनेक परिवर्तन आने लगते हैं ।  लगातार बढ़ते तापमान से सभी वर्ग के लोग बच्चे बड़े बुजुर्ग सभी प्रभावित होते हैं । इस बदले मौसम में अपने हेल्थ और फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।

गर्मी अपने साथ अनेकों बीमारियां लेकर आती है और ऐसे में अस्वस्थ होने में देर नहीं लगती है। साथ ही पाचनतंत्र की कमजोरी बीमारियों का कारण बनता है। इस मौसम में अधिक पसीना आना,त्वचा के संक्रमण, असहनीय धूप लगना, इम्यून सिस्टम बिगड़ना, निर्जलीकरण, पेट सम्बन्धित बीमारी और सन स्ट्रोक जैसी बीमारियां अधिक हावी रहती है। इसके अलावा भी जॉन्डिस, टाइफॉयड और फूड प्वायजनिंग का भी ख़तरा रहता है। हमें  इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।

गर्मी के मौसम में गर्मी से बचने या धूप से बचने के लिए हमें  क्या क्या करना चाहिए और क्या नहीं  करना चाहिए।

क्या करना चाहिए-

  • गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाने से पहले पानी जरूर पिये और साथ में पानी की बोतल ले कर ही जाए।
  • धूप में जाने से पहले टोपी,स्कार्फ़,हेलमेट और चश्मे का उपयोग करें।
  • नीबू पानी या इलेक्ट्रॉल या दही,छांछ सर्बत, जूस गन्ने का रस दिन 2-3 बार जरूर पिये।
  • दिन के खाने में हल्का खाना खाये।
  • दोपहर के खाने में सलाद व दही जरूर खायें ।
  • तरबूज, खरबूज, संतरा, मौसंबी, केला, ककड़ी आदि खाना चाहिए।
  • रात का भोजन सोने से दो से तीन घंटे पहले करना चाहिए।
  • अपने शरीर और आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करना चाहिए।

क्या न करें –

  • बाहर से या तेज धूप से आते ही तुरंत ठंडा पानी नहीं पियें ।
  • बासी भोजन नहीं खाना चाहिए।
  • अधिक तेल मसालेदार भोजन का उपयोग करने से बचें।
  • अधिक भोजन करने से बचें।
  • चाय कॉफ़ी के अधिक सेवन से बचें।
  • मांसाहारी है तो अधिक खाने से बचें।
  • गहरे रंग और चुस्त कपड़ा पहनने से भी बचें।
  • अधिक बाहर का खाना या जंक फूड खाने से बचें।
  • फ्रिज़ के ठंडे पानी को पीने से बचें।
  • ज्यादा देर का कटा हुआ फल खाने से बचें।

गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियाँ एवं उनके समाधान-

  1. डिहाईड्रेशन या निर्जलीकरण-

तेज धूप या गर्मी होने के वजह से हम इसके शिकार हो जाते है ये गर्मी की एक आम समस्या है जब शरीर मे पानी की कमी होती है तो निर्जलीकरण हो जाती है। डिहाइड्रेशन एक चिंता का विषय है अगर इसपे ध्यान न दिया जाये तो ये गम्भीर स्वास्थ्य समस्या उतपन्न कर सकती है।

लक्षण-

  • गले का सुखना • सुस्ती आना
  • सिरदर्द बना रहना • मांसपेशियों में ऐंठन होना • त्वचा शुष्क होना • कम पेशाब लगना।

चिकित्सा-

निर्जलीकरण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को हाइड्रेट रखा जाये। इसका मतलब ये है कि खूब सारा पानी पीते रहना है और ताज़े मौसमी फल खाए, तरबूजे खाये क्योंकि  फलों  में खूब पानी पाये जाते है।

  1. घमौरियां-

गर्मियों के मौसम में घमौरियां होना आम होता है ये अधिक पसीना होने की वजह से होता है। जो लोग व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया अधिक करते हैं उन्हें ये आसानी से हो जाता है।

 लक्षण-

लाल दाने निकलते है।

- Advertisement -

चिकित्सा-

1.सूती के हलके रंग के ढीले और साफ वस्त्र पहने।

2.प्रिकली हीट पाऊडर का इस्तेमाल करे।

 त्वचा की एलर्जी-

गर्मियों में त्वचा की एलर्जी पसीने के कारण होती है।

लक्षण-

  • त्वचा में जलन होना
  • त्वचा में खुजली का होना
  • त्वचा पर दाने पड जाना
  • एक्जिमा और दाद का हो जाना

चिकित्सा-

  • पसीने को साफ करते रहें
  • रोजाना नहाना चाहिए
  • पसीने से भीगे कपड़े को बदल लेना चाहिए
  • आवश्यक होने पर डॉक्टर से मिले।

 तापघात (Hit stroke)-

गर्मी के मौसम में अधिक धूप और अधिक तापमान से हीट स्ट्रोक हो जाता है। इस मौसम का ये एक गंभीर समस्या है।

लक्षण-

  • चक्कर आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • सिरदर्द होना
  • मतली तथा उल्टी आना
  • सांस लेने में कठिनाई होना

चिकित्सा-

  • हल्का कपड़ा पहनना चाहिए
  • अच्छी नींद लें
  • भरपूर पानी पिये
  • खुद को हाइड्रेट रखें
  • ठंड़े वातावरण में रहें धूप से बचे।
  • धूप से बचे चश्मा, टोपी और छाते का उपयोग करें।

गर्मी से बचने के लिए जरूरी बातें-

  • खुद को हाइड्रेट रखे।शरीर में पर्याप्त पानी होने से ये हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। खाया गया फाइबर पानी को सोंख लेता है जिससे मल आसानी से हमारे शरीर से निकल जाता है और पेट सम्बन्धित बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।
  • पर्याप्त मात्रा में सलाद और फल सब्जी का उपयोग करे।फाइबर की कमी से फिशर और कब्ज जैसी बीमारियां उत्पन्न होती है ऐसे में हमे अनाज, मौसमी फल, फलियां और सब्जियों को खाना चाहिए इसमे फाइबर अच्छे मात्रा में पाए जाते है जो पाचन को ठीक करने में मदद करते हैं।
  • कैफीन सेवन कम करे।अधिक चाय या कॉफी पीने से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है और इसकी वजह से गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और अल्सर जैसी बीमारियां होने का ख़तरा बढ़ जाता है क्योंकि इन सबमें कैफीन पाये जाते है जो अधिक होने पर नुकसानदायक होता है।
  • व्यायाम करना स्वास्थ्य के प्रति किया जाने वाले काम मे से सबसे अच्छा काम है। व्यायाम करने से शरीर से पसीना निकलता है और उस पसीने के साथ शरीर में मौजूद मल आदि भी निकल जाता है। व्यायाम करना या शारिरिक रूप से सक्रिय रहना स्वस्थ और खुश रहने में मदद करता है।
  • गर्मी के मौसम में दोपहर के बाद धूप में रहना ठीक नहीं है। आवश्यकता होने पर कुछ घंटों के लिए बाहर जाए शरीर को ढके रहे और हल्के कॉटन जैसे कपड़ों का ही उपयोग करें।

समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी जब भी कुछ परेशानी लगे तो अपने डॉक्टर से जाँच जरूर करवाये। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

(डॉ सुष्मिता खनूजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी बिलासपुर)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.