कलेक्टर ने दिलाई बहु दिव्यांग करिश्मा को सीपी व्हील चेयर

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने  ग्राम बेरेकेल की बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे को सी.पी. चेयर विथ कम्मोड दिलाया | वह जिला अस्पताल में परिजनों के साथ इलाज के लिए आई है |

0 108

- Advertisement -

महासमुंद| कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने  ग्राम बेरेकेल की बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे को सीपी चेयर विथ कम्मोड दिलाया | वह जिला अस्पताल में परिजनों के साथ इलाज के लिए आई है |

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के आज जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान अपना इलाज कराने ग्राम बेरेकेल से पिता के साथ आयी बहु दिव्यांग बालिका करिश्मा बंजारे पर नजर पड़ी। कलेक्टर उसके पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना।

परिजनों से उन्हें जानकारी मिली कि बालिका मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित है। उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में काफी दिक्कत आती है।

- Advertisement -

बच्चों में हल्के लक्षणों को न करें नजरअंदाज  

कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आज ही इन्हें सीपी चेयर विथ कम्मोड (सेरेब्रल पाल्सी व्हील चेयर) मुहैया कराएं। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने तुरंत कार्यवाही की।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर के कार्यालय कलेक्ट्रेट लौटने के बाद उप संचालक श्रीमती सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के हाथों करिश्मा बंजारे को सी.पी. व्हील चेयर विथ कम्मोड उपलब्ध करायी।

इसके मिल जाने से अब उसे अपने दैनिक क्रियाकलाप में सुविधा होगी। यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला एक रिक्लाइनिंग हाई बैक और अतिरिक्त कुशन वाला व्हील चेयर है। यह विशेष रूप से सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.