नशे में चूर दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने तोड़ दी शादी

 शराब के नशे में चूर दूल्हे ने बेजा हरकत करते जब दुल्हन को डांस के लिए मजबूर करने लगा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया| घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की है|

0 274

- Advertisement -

 

शराब के नशे में चूर दूल्हे ने बेजा हरकत करते जब दुल्हन को डांस के लिए मजबूर करने लगा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया| घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की है|

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी शनिवार की रात शादी से पहले बारातियों के साथ दूल्हा भी शराब के नशे में चूर था|  दुल्हन को अपने साथ डांस करने मजबूर करते हुए उसे डांस फ्लोर पर ले जाने की कोशिश करने लगा|

पहले तो लड़कीवालों ने इसे हल्के में लिया पर उसके जबरन ले जाने की कोशिश से मामला बिगड़ा| इस व्यवहार से नाराज दुल्हन ने शादी न करने का फैसला लिया|

- Advertisement -

दुल्हन के परिवार ने भी उसके इस फैसले का साथ दिया| दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार को बंदी बना लिया।

दूल्हे के परिवार की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने भी मामला सुलझाने की कोशिश करते शादी के लिए कहा लेकिन दुल्हन ने फैसला वापिस लेने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने मिडिया को बताया कि जब दूल्हे के परिवार के सदस्यों ने उपहार और नकदी वापस करने का आश्वासन दिया तभी मामला सुलझा|
दुल्हन के परिजनों का खान तह कि   दूल्हा और उसके बाराती दोस्त शराब के नशे में दुल्हन और  परिवार को परेशान करते रहे| इसके कारण शादी को रद्द करने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया था।

बता दें यूपी में इसके पहले भी शादी तोड़े जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया था| दुल्हन को जब दूल्हे के पढ़े लिखे नहीं होने का शक हुआ तो  उसने 2 का पहाड़ा पूछा जवाब न मिलने से उसने भरे मंडप शादी तोड़ थी| (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.